फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board HSC Result 2022 Declared at mahresult.nic.in Check How to Download Scorecard

MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, लड़कियों ने बाजी मारी

Wed, 08 Jun 2022 08:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 08:36 PM IST
सार

MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित किए गए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Board HSC Result 2022 Declared at mahresult.nic.in Check How to Download Scorecard
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बुधवार 8 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। जो भी छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

MSBSHSE 12th Result: कैसा रहा परिणाम?
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं कक्षा में कुल महाराष्ट्र 94.22 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। हालांकि, इस साल का परिणाम बीते साल से कम रहा है। बीते साल 99.63 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MSBSHSE 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित किए गए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी के अनुसार परीक्षा में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 95.35 फीसदी रहा है। तो वहीं, 93.29 फीसदी लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। 
विज्ञापन

MSBSHSE 12th Result: इतने छात्र हुए थे शामिल
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 14,59,664 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 14,39,731 परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, 13,56,604 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

MSBSHSE 12th Result: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट?

  • msbshse.co.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahresult.nic.in
  • maharesult.nic.in
  • hsc.maharesults.org 

MSBSHSE 12th Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
  • सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पॉप अप और लॉग इन विंडो दिए गए स्थान में रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
  • अब “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट लें।

सांसद सुप्रिया सुले ने दी शुभकामनाएं
रिजल्ट जारी होने के बाद महाराष्ट्र के बारामती लोक सभा क्षेत्र से राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed