फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board class 12 exam 2020 new paper pattern, 25 percent objective questions

बदल गया महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा का पैटर्न

Fri, 11 Oct 2019 08:22 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Board class 12 exam 2020 new paper pattern, 25 percent objective questions
महाराष्ट्र बोर्ड

महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन अक्तूबर को छात्रों का पंजीकरण शुरू होगा और 23 अक्तूबर 2019 को इसकी अंतिम तिथि है। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2020 तक आयोजित की जाएंगी। महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए हर साल करीब 14 लाख स्कूली छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराते हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। अब परीक्षा के प्रश्न पत्र में कम से कम 25 फीसदी वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों के लिए अंतिम मूल्यांकन 650 अंकों के बजाय 600 अंक होंगे। यह सभी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं और 12वीं में अब सभी विषयों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भी आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किए हैं। थ्योरी परीक्षा अब 80 अंकों की होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवंटित किए जाएंगे। 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन में 5 अंक छात्रों के सुनने के कौशल और 5 अंक छात्रों के बोलने के कौशल पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed