फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra board class 10th results Declared, check at official website

Maharashtra SSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 29 Jul 2020 11:40 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra board class 10th results Declared, check at official website
Maharashtra Board Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

Maharashtra SSC Result 2020 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) आज 29 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद वे छात्र जिन्होंने इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड में 10वीं के परिणाम इस साल 95.30 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। कोंकण क्षेत्र ने 10वीं  के परिणामों में 98.77 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परंतु स्कोरकार्ड दोपहर 1 बजे ही उपलब्ध होंगे। छात्र अपने विषयवार परिणाम दोपहर 1 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट www.mahresult.nic.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 1 अप्रैल के बीच किया जाना था। परंतु कोरोना वायरस के कारण से हुए लॉकडाउन की वजह से परीक्षा को बीच में रोकना पड़ा। इस कारण 23 मार्च को होने वाली भूगोल की परीक्षा को 14 अप्रैल के बाद की तारीख तक स्थगित किया गया था। जिसको बोर्ड ने बाद में रद्द कर दिया। अभ्यर्थी अपने 10वीं कक्षा के परिणाम को नीचे दिए गए चरणों का पालन कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ें : UK Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर किया ट्वीट, कही ये बात

ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम :

चरण - 1 :
सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
चरण - 2 : होमपेज पर दिए हुए 10वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
चरण - 3 : फिर छात्र मांगी गई जानकारी जैसे  रोल नंबर, मां का नाम और अन्य विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
चरण - 4 : उसके बाद छात्र व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
चरण - 5 : अब आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed