फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Ssc Exam 2023 Begins Today Know Msbshse Guidelines Exam Timing and Other Details

MSBSHSE 10th Exam: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा आज से; 50 मीटर के दायरे में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें

Thu, 02 Mar 2023 09:12 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 09:12 AM IST
सार

Maha SSC Maharashtra Board Class 10th Exam: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) गुरुवार, दो मार्च से 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra Board Ssc Exam 2023 Begins Today Know Msbshse Guidelines Exam Timing and Other Details
Maharashtra Board Class 10th Maha SSC Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra Board Class 10th Maha SSC Exam: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) गुरुवार, दो मार्च से 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित कर रहा है। महाराष्ट्र बोर्ड सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC), यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा गुरुवार को 11 बजे से शुरू होगी। पहली पारी में पहली या प्राथमिक भाषा के तहत मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली, पंजाबी के पेपर हैं और गुरुवार को ही दूसरी व तीसरी भाषा के तहत जर्मन, फ्रेंच के पेपर दूसरी पारी में होंगे। 

विज्ञापन

Maharashtra Board: 25 मार्च तक चलेगी 10वीं की परीक्षा 

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी एसएससी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा जहां 11 बजे से शुरू होगी, वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को निर्धारित परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र पर एमएसबीएसएचई 10वीं प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा 10 मिनट के अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने के समय के साथ तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र एसएससी 2023 परीक्षा 25 मार्च को सामाजिक विज्ञान पेपर- II भूगोल के पेपर के साथ समाप्त होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Board: नकल रोकने को फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी जाएंगी

महाराष्ट्र बोर्ड इस साल 'कॉपी-मुक्त परीक्षा' सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है। नकल मुक्त परीक्षा अभियान के तहत महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ा दी गई है।
 

विज्ञापन

 

Maharashtra Board SSC Exam Time-Table 2023

परीक्षा तिथि पहली पारी (सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक)
02 मार्च, 2023 पहली भाषा: मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली, पंजाबी दूसरी या तीसरी भाषा: जर्मन, फ्रेंच
03 मार्च, 2023 दूसरी या तीसरी भाषा: मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली, पंजाबी 
04 मार्च, 2023 मल्टी स्किल असिस्टेंट टेक्निशियन / इंट्रोडक्शन टू बेसिक टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन, स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट, असिस्टेंट ब्यूटी, थेरेपिस्ट, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड बेवरेज सर्विस ट्रेनी, एग्रीकल्चर-सोलनेसियस, क्रॉप कल्टीवेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर फील्ड टेक्नीशियन अन्य घरेलू उपकरण, होम केयर - होम हेल्थ एड, मैकेनिकल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, पावर-कंज्यूमर एनर्जी, मीटर टेक्निशियन, अपैरल्स सिलाई मशीन, ऑपरेटर, प्लम्बर जनरल
06 मार्च, 2023 पहली भाषा (अंग्रेजी), तीसरी भाषा (तीसरी भाषा)
08 मार्च, 2023 दूसरी या तीसरी भाषा: हिंदीदूसरी या तीसरी भाषा (समग्र पाठ्यक्रम): हिंदी
10 मार्च, 2023 दूसरी या तीसरी भाषा: उर्दू, गुजराती, संस्कृत, पाली, अर्धमागधी, फारसी, अरबी, अवेस्ता, पहलवी, रूसी
13 मार्च, 2023 गणित भाग -1 (बीजगणित), अंकगणित (केवल पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
15 मार्च, 2023 गणित भाग- II (ज्यामिति)
17 मार्च, 2023 विज्ञान और प्रौद्योगिकी (भाग I), शरीर विज्ञान, स्वच्छता और गृह विज्ञान (केवल पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
20 मार्च, 2023 विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग- II
23 मार्च, 2023 सामाजिक विज्ञान पेपर- I: इतिहास और राजनीति विज्ञान
25 मार्च, 2023 सामाजिक विज्ञान पेपर- II: भूगोल
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed