फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Cancelled 10th Board Exam, results by the end of June and Govt financial help to orphaned students due to covid

महाराष्ट्र बोर्ड : कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा रद्द, रिजल्ट जून के अंत तक आएगा

Fri, 28 May 2021 03:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 03:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 9वीं और 10वीं (आंतरिक अंक) में आयोजित परीक्षाओं पर आधारित होगा। हम जून, 2021 के अंत तक कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Board Cancelled 10th Board Exam, results by the end of June and Govt financial help to orphaned students due to covid
बोर्ड परीक्षा 2021 न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार, 28 मई को वर्ष 2021 के लिए कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के शिकार हुए लोगों के बच्चों को आर्थिक सहायता देने का एलान भी किया है। कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के बच्चों को उच्च माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की ओर वित्तीय सहायता दी जाएगी।  

विज्ञापन


राज्य में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर निर्णय की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 9वीं और 10वीं (आंतरिक अंक) में आयोजित परीक्षाओं पर आधारित होगा। हम जून, 2021 के अंत तक कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करने का प्रयास करेंगे। जो लोग अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं वे बाद में सीईटी परीक्षा के लिए लिख सकते हैं। 
विज्ञापन

 
 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं कक्षा के उन छात्रों को वित्तीय मदद की घोषणा की है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता को खो दिया है। 
 

 

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गुरुवार को घोषणा की कि केरल सरकार की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों के बच्चों को  ₹3,00,000 तत्काल राहत के रूप में दिया जाएगा और ₹2,000 की मासिक राशि उन बच्चों के 18वें जन्मदिन तक जारी की जाएगी। साथ ही ऐसे बच्चों का स्नातक तक की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 

बता दें कि सिर्फ केरल ही नहीं, कई अन्य राज्य सरकारों ने भी वित्तीय सहायता के साथ-साथ उन बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता की घोषणा की है, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी के कारण हुई है। केरल से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार, दिल्ली सरकार, मध्यप्रदेश सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने इस संबंध में घोषणाएं की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed