NIOS 12th Result 2020: बारहवीं के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NIOS 12th Result 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। एनआईओएस की बारहवीं परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने सेंकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा 10 जुलाई को की थी। दरअसल, इससे पहले ये परीक्षाएं 24 मार्च से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को 17 जुलाई से 13 अगस्त तक कराने का फैसला लिया गया। आखिर में दस जुलाई को NIOS ने कोविड -19 के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इसके बाद एनआईओएस की तरफ से 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए नए एसेसमेंट स्कीम की जानकारी दी गई। बारहवीं का रिजल्ट नए एसेसमेंट स्कीम के तहत जारी किया गया।
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होगा दसवीं कक्षा का रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट
nios.ac.in
ऐसे देखें अपने रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in है।
- यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X