फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAH MBA CET 2024: MBA CET exam starts from tomorrow, students should keep these things in mind during the exam

MAH MBA CET 2024: एमबीए सीईटी एग्जाम कल से शुरू, परीक्षा के दौरान छात्र इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 08 Mar 2024 02:02 PM IST
आदर्श शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

MAH MBA CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए सीईटी एग्जाम की तारीखों के एलान के बाद प्रवेश पत्र जारी हुए परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
MAH MBA CET 2024: MBA CET exam starts from tomorrow, students should keep these things in mind during the exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए सीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। गौरतलब है कि एमबीए सीईटी की परीक्षा 9 से 11 मार्च को होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा में बैठने से पहले उम्मीदवार रखे इन बातों का ध्यान
महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए सीईटी के लिए प्रवेश पत्र आधिकारित वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को कैलकुलेटर, किताबें, नोटबुक या लिखित नोट्स, सेल फोन(कैमरा सुविधा के साथ या बिना) और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए जारी दिशा-निर्देश में कहा गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान रफ कार्य के लिए एक अन्य शीट परीक्षार्थियों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


जानें एमबीए सीईटी का परीक्षा पैटर्न
एमबीए सीईटी प्रश्न पत्र तीन खंड विभाजित होंगे- तार्किक, मात्रात्मक योग्यता और मौखिक क्षमता में विभाजित किया गया है। प्रश्न पत्र में सभी भाग से 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही अंक पर छात्रों को एक अंक दिया जाएगा। गौरतलब है कि 9 से 11 मार्च को होने वाली एमबीए सीईटी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed