{"_id":"5ff2aa6b8ebc3e3f6005f9e9","slug":"mah-cet-mba-2020-provisional-merit-list-released-here-s-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"MAH CET MBA 2020: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट, 7 जनवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MAH CET MBA 2020: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट, 7 जनवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट
Mon, 04 Jan 2021 11:10 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MAH CET MBA 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने सीईटी एमबीए 2020 की प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahaetet.org के जरिए प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। एमबीए की फाइनल मेरिट लिस्ट 7 जनरी को जारी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AP EAMCET 2020: अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक
विज्ञापन
मेरिट सूची महाराष्ट्र और अखिल भारतीय उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जारी होगी। बता दें कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल सूबे के विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-21 में प्रबंधन पीजी पाठ्यक्रमों के दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराता है। सेल ने एमबीए की प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है और अभी फाइनल सूची आना बाकी है। अभ्यर्थियों को 4 जनवरी (शाम 5 बजे तक) तक प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट में प्रदर्शित आंकड़ों में आवश्यक सुधार के बारे में शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में आप अपने लॉग इन के जरिए आज शाम तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें MAH CET MBA 2020 प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट
-अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है।
-यहां अभ्यर्थी MBA/MMS पाठ्यक्रमों के ऑप्शन पर क्लिक करें।
-इसके बाद मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
-पीडीएफ फाइल खुल जाएगी जहां आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
ध्यान रहे कि अभ्यर्थी अपने अप्लीकेशन आईडी के जरिए ही प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे। एमबीए काउंसलिंग के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, अभ्यर्थी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए 8 से 10 जनवरी तक अपने ऑप्शन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट के जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X