MAH CET 2024: बीएड-एमएड प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू, यह है आवेदन का तरीका
MAH CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र की तरफ से बीएड-एमएड प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रवेश प्रकिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MAH CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने बीएड और एमएड दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमएएच सीईटी बीएड-एमएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2024 तक है।
MAH CET 2024 परीक्षा तिथि
एमएएच सीईटी बीएड-एमएड (पांच वर्षीय एकीकृत) और एमएड कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 02 मार्च को आयोजित की जाएगी। एमएएच सीईटी बीएड-एमएड (पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए और स्नातकोत्तर होना चाहिए।
BEd-MEd 2024 शैक्षणिक योग्यता
एमएएच सीईटी बीएड-एमएड पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ विज्ञान या सामाजिक विज्ञान या मानविकी में डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों (केवल महाराष्ट्र राज्य सूची) से संबंधित उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
MAHACET 2024 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
-
MAH-B.P.Ed पर क्लिक करें।
-
अब सीईटी 2024 लिंक होम पेज पर उपलब्ध है।
-
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
-
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X