फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मध्यप्रदेश यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा जून, पीजी सेकेंड ईयर की जुलाई में कराने के निर्देश

Sat, 22 May 2021 03:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 May 2021 03:32 PM IST
सार

  1. मध्यप्रदेश में यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को जून और पीजी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को जुलाई में कराने के निर्देश जारी 

विज्ञापन
Madhya Pradesh University Exam 2021 Instructions to conduct UG final year exam in June and PG second year in July
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को जून और पीजी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को जुलाई में कराने के निर्देश जारी हुए हैं। ये निर्देश सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं कुल सचिवों तथा कॉलेजों के प्राचार्यों से विचार-विर्मश के बाद स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून और स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किए जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की।



इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन: एचएस टीईटी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 

Madhya Pradesh University Exam 2021 Instructions to conduct UG final year exam in June and PG second year in July
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जुलाई और अगस्त में यूनिवर्सिटी रिजल्ट जारी करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई और शेष परीक्षाओं का रिजल्ट अगस्त में यूनिवर्सिटीज की तरफ से अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाए। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति यह सुनिश्चित करें। इसके अलावा, बारहवीं के रिजल्ट के बाद यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने यूजी द्वितीय, तृतीय वर्ष और पीजी तृतीय सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगस्त में आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें-UP Board 10th Exam 2021: विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति, 100 साल में पहली बार 100 फीसदी

Madhya Pradesh University Exam 2021 Instructions to conduct UG final year exam in June and PG second year in July
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने का निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी सत्र से यूजीसी के मापदंड के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग की वचुर्अल समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से एक गांव गोद लेकर 'योग से निरोग'' पाठ्यक्रम और कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए भी कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed