फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh UG Admissions 2021: Second round of registration begin, apply till 3rd September

मध्य प्रदेश: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़िए डिटेल्स

Sun, 29 Aug 2021 01:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 29 Aug 2021 01:53 PM IST
सार

अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक साइट epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh UG Admissions 2021: Second round of registration begin, apply till 3rd September
मध्य प्रदेश कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बार फिर पंजीकरण विंडो खोल दी है। जिन छात्रों ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एमपी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक साइट epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि पंजीकरण का दूसरा दौर 28 अगस्त से 3 सितंबर तक खुला रहेगा। आवेदक इसी समयावधि में अपनी पसंद भी भर सकेंगे। पहले दौर में यूजी प्रवेश के लिए 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश यूजी प्रवेश 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

चरण 1: मध्य प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'अंडरग्रेजुएट' सेक्शन में जाएं।

चरण 3: अपना यूजर आईडी बनाएं और आवेदन पत्र भरें।

चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

5 सितंबर तक जारी रहेगी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया आज यानी 29 अगस्त से शुरू होगी और 5 सितंबर को समाप्त होगी। अभ्यर्थियों को उनके आवंटन पत्र 10 सितंबर तक प्राप्त वहीं। वहीं ऑनलाइन शुल्क 10 से 14 सितंबर तक जमा करना होगा।

विज्ञापन

79 नए विषय होंगे शामिल

इस वर्ष, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार राज्य में कॉलेज प्रवेश आयोजित करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष से पढ़ाए जाने वाले यूजी पाठ्यक्रमों की सूची में 79 विषयों को शामिल करेगी।

यह भी पढ़े: कब खुलेंगे स्कूल: इन 6 राज्यों में सितंबर से खुलने जा रहे हैं शैक्षणिक संस्थान, पढ़िए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed