फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya pradesh: school for class 8th to 12th will reopen from 20 september

MP School Reopen: 50 फीसदी क्षमता के साथ 20 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, यह हैं जारी दिशा-निर्देश

Wed, 15 Sep 2021 10:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 15 Sep 2021 10:43 AM IST
सार

Madhya Pradesh School Reopen: मध्य प्रदेश में कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्रावास और बोर्डिंग स्कूल 100 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोले जाएंगे, जबकि कक्षा 11वीं को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
Madhya pradesh: school for class 8th to 12th will reopen from 20 september
मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कक्षाओं को खोलने के लिए स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन ठीक से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 के टीके लगवाने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन

छात्रावास और बोर्डिंग स्कूल को भी खोलने की मिली अनुमति
स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन कक्षा के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। अगर कोई माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं, तो वह ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन को ऑनलाइन कक्षाओं को भी जारी रखनी होगा। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्रावास और बोर्डिंग स्कूल भी 100 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोले जाएंगे, जबकि कक्षा 11वीं को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया निर्णय
मंत्री ने कहा कि कोविड -19 मामलों की स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। पिछले डेढ़ महीने से पॉजिटिव केस घटकर 0.1% हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट में कमी के बाद ज्यादातर पाबंदियों में ढील दी गई है। एमपी में रोजाना 50,000 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 131 हैं और सोमवार को केवल 12 लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया है।

बता दें कि इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 सितंबर से कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था। हालांकि इसे 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया था। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने आज से मप्र के कॉलेजों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed