मध्य प्रदेश: अब नौवीं से बारहवीं के लिए सप्ताह में छह दिन संचालित होंगी कक्षाएं, पहली से पांचवीं तक के लिए लिया यह निर्णय
मध्य प्रदेश में सितंबर से कक्षा छटवी से आठवीं के छात्रों के लिए स्कूलों फिर से खुल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में राज्य भर में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोल दिया था। पहले कक्षाएं सप्ताह के विशिष्ट दिनों में ही आयोजित की जा रही थीं, लेकिन अब नौवीं से बारहवीं के लिए वर्किंग डेज में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वहीं कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलना का निर्णय कोरोना की स्थिति को देखते हुए अगले सप्ताह लिया जाएगा।
Classes for std 9-12 were being held twice a week. Now the classes will be held on all working days. Decision over the resumption of classes for std 1-5 will be taken on the basis of situation after a week: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/qfsdw6sTEK
— ANI (@ANI) August 27, 2021
शिक्षा मंत्री का बयान
पीटीआई से बातचीत के दौरान, मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमने अगले महीने मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) को फिर से खोलने का मन बना लिया है, जो कोरोनोवायरस के कारण बंद हैं। लेकिन महामारी को देखते हुए हम इस निर्णय को लेने में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं।
स्कूल खोलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कम से कम 45,000 निजी स्कूलों ने कोविड-19 मानदंडों के अनुपालन में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की मांग के लिए 2 सितंबर से राज्य भर में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विशिष्ट दिनों में ही स्कूलों को फिर से खोलने पर कर रहे हैं विचार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महीने के अंत तक स्कूलों (कक्षा 6 से 8 के लिए) को फिर से खोलने की योजना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंजूरी लेंगे। पहले हमारे पास सप्ताह में विशिष्ट दिनों में सीमित छात्रों के साथ मध्य विद्यालयों को फिर से खोलने की योजना है। हम इस पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद हम प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के लिए सुरक्षा उपायों के साथ कक्षाओं को फिर से शुरू करने के बारे में सोचेंगे।
कमेंट
कमेंट X