फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya pradesh MP implemented National education policy nep 2020, second after kerala

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला दूसरा राज्य, इस साल प्लेसमेंट के जरिए 2 लाख को नौकरी देने का लक्ष्य

Thu, 26 Aug 2021 04:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 26 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू कर दी है।

विज्ञापन
Madhya pradesh MP implemented National education policy nep 2020, second after kerala
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक के बाद एनईपी-2020 को लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद थे।

विज्ञापन
रुचि के अनुसार कर सकते हैं विषयों का चयन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कहते हैं कि नई शिक्षा नीति सभी बंधनों को तोड़ छात्रों को अपनी सीमाओं के बाहर नए अवसर तलाशने में मदद करेगी। पहले एक छात्र को एक पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित विषयों का अध्ययन करना पड़ता था। लेकिन अब वे अपनी रुचि के अनुसार अपने विषयों का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन दो विश्वविद्यालयों में होगी कृषि विज्ञान की पढ़ाई

नई नीति में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) और कौशल आधारित विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार कृषि विज्ञान को भी विक्रम विश्वविद्यालय और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक विषय के रूप में पेश कर रही है। यह छात्रों के लिए नए रास्ते खोलेगा।

चार साल में 16 सरकारी और 40 निजी विश्वविद्यालयों में लागू होगी एनईपी

मंत्री ने कहा कि सरकार का इरादा राज्य के सभी क्षेत्रों में एनईपी-2020 को लागू करने का है, जिसमें चार साल के भीतर 16 सरकारी विश्वविद्यालय और 40 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

2 लाख को कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए मिलेगी नौकरी

प्रदेश में कैंपस प्लेसमेंट के बारे में पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्लेसमेंट बढ़ाने के लिए रचनात्मक कदम उठाए हैं। हमने राज्य में प्रत्येक जिले के लिए एक प्लेसमेंट अधिकारी तैनात किया है। पिछले साल, 86,000 छात्रों को कॉलेज प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी मिली थी। हम इस साल इसे बढ़ाकर दो लाख करने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed