MP Board 2021: बोर्ड ने जारी की विशेष परीक्षा की तिथियां, 6 सितंबर से होगा 10वीं, 12वीं का एग्जाम
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर से आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड विशेष परीक्षा 2021 की तारीखें जारी कर दी हैं। हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी वोकेशनल के साथ-साथ नेत्रहीन-बधिर (दिव्यांग) पाठ्यक्रमों के लिए विशेष परीक्षा 2021 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं प्रवेश पत्र 1 सितंबर से एमपी पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
6 सितंबर से होगी कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 तक और कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर से 21 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे समाप्त होगा।
परीक्षा के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन
अभ्यर्थियों को सुबह 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक फेस मास्क पहनना, सैनिटाइज़र का उपयोग और सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन करने जैसे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
शिक्षा विभाग ने किया ट्वीट
स्कूल शिक्षा विभाग, एमपी ने इस संबंध में एक ट्वीट साझा किया है। ट्वीट में लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी वोकेशनल के साथ-साथ नेत्रहीन-बधिर (दिव्यांग) पाठ्यक्रमों के लिए विशेष परीक्षा 2021 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 1 सितंबर, 2021 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
हाईस्कूल नियमित और स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षा 6 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट, व्यवसायिक, दृष्टिहीन, मूक बधिर की परीक्षाएँ 6 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक सुबह 9 से 12 बजे के बीच आयोजित की जायेगी। pic.twitter.com/MY3FzMOr8N
— School Education Department, MP (@schooledump) August 19, 2021
कमेंट
कमेंट X