फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   madhya pradesh government starts ganv ki beti Scholarship scheme, 12th passed girls will get 5 thousand rupee Scholarship

Ganv ki Beti Scholarship: मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की गांव की बेटी योजना, छात्राओं को मिलेगी 5 हजार की छात्रवृत्ति 

Sun, 02 Jan 2022 05:04 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 05:04 PM IST
सार

Ganv ki Beti Scholarship: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की बेटी योजना की शुरुआत प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया है।

विज्ञापन
madhya pradesh government starts ganv ki beti Scholarship scheme, 12th passed girls will get 5 thousand rupee Scholarship
Ganv ki Beti Scholarship - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की छात्राओं को सौगात दी है। सरकार ने ''गांव की बेटी'' योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से बारहवीं कक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति की सौगात सौंपी गई है।

विज्ञापन


गांव की बेटी योजना का विवरण 
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गांव की बेटी योजना के अनुसार जो भी छात्राएं बारहवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगी, उन्हें अगले दस माह तक हर महीने 500 रुपये छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी। इसके अनुसार सालाना 5 हजार रुपये की कुल छात्रवृत्ति छात्राओं को मिलेगी। हालांकि इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने की एक शर्त यह भी है कि छात्राओं को बारहवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करना होगा। 

विज्ञापन

उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की बेटी योजना की शुरुआत प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया है। विभाग ने 31 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस योजना के बारे में जानकारी दी है। 

Ganv ki Beti Scheme के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी योग्य और इच्छुक छात्राएं मध्य प्रदेश सरकार की ''गांव की बेटी योजना' के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें राज्य छात्रवृत्ति की 2.0 वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया हम आपको नीचे भी बताएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर उच्च शिक्षा के अतर्गत छात्रवृत्ति के सेक्शन में जाएं।
3. अब Ganv ki Beti योजना के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
5 अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed