फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : 1st to 8th students will not get general promotion, evaluation will be done on the basis of project work

मध्य प्रदेश : कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को नहीं दिया जाएगा जनरल प्रमोशन, ऐसे होगा मूल्यांकन

Wed, 24 Mar 2021 10:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Mar 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : 1st to 8th students will not get general promotion, evaluation will be done on the basis of project work
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर किया जाएगा। वहीं नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 12 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष की तरह इस बार किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन देने से संबंधित कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंWorld TB Day 2021 : भारत का संकल्प 2025 तक टीबी के पूर्ण खात्मे का, जानलेवा है क्षयरोग पढ़िए..

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र 2020-21 में पहली से आठवीं तक के छात्रों को हर विषय में 40 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क दिया गया है। वहीं 60 अंक ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान कराई गई पढ़ाई के आधार पर दिए जाएंगे। इस तरह प्रोजेक्ट और ऑनलाइन कक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को जारी निर्देशानुसार, प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के उपरांत 31 मार्च तक अंतिम परिणामों की घोषणा कर कक्षोन्नति दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विश्व जल दिवस : अपनी आय का बड़ा हिस्सा सिर्फ पानी पर खर्चने को मजबूर हैं इन देशों के लोग 

कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 12 अप्रैल 2021 से शुरू होने जा रही हैं। जारी डेट शीट के अनुसार नौवीं की परीक्षा 27 अप्रैल और ग्यारहवीं की परीक्षा 28 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा शुरू करने की तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। इसके लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही परीक्षा की तैयारी को पुख्ता करने के लिए विमर्श पोर्टल पर निर्धारित ब्लू प्रिंट पर आधारित प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें - शहीद दिवस : क्रांति का जोश जगाने के लिए किसी ने पढ़ाया भारत का इतिहास तो किसी ने शुरू की सभा 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed