फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow University Annual Degree Exam Postponed UP BEd 2020 exam dates remaining same

लखनऊ यूनिवर्सिटी: वार्षिक परीक्षा तिथि में आया बदलाव, यहां से लें पूरी जानकारी

Sun, 01 Mar 2020 01:38 PM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Mar 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Lucknow University Annual Degree Exam Postponed UP BEd 2020 exam dates remaining same
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : Social Media

लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा  08 अप्रैल,2020 से शुरू होनी थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल उसी दिन यूपी बीएड जेईई 2020 परीक्षा भी होनी है। एक साथ दोनों बड़े पेपर आयोजित नहीं हो सकते थे। इस वजह से विश्वविद्यालय परीक्षा तिथि फिलहाल के लिये आगे टाल दी गई है। नई परीक्षा तिथि के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है पर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही जारी कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


 मुख्य जानकारी
यूपी बीएड जेईई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी को शुरू हो गई थी। यूपी बीएड जेईई के लिए 6 मार्च, 2020 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। लेकिन वे आवेदक, जो अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब भी 11 मार्च, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं बस उन्हें इसके लिये लेट फीस भरनी होगी। इस परीक्षा की प्रवेश परीक्षा 08 अप्रैल 2020 को होगी और परिणाम 11 मई, 2020 के दिन घोषित किये जाएंगे।वे उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें सीट एलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। ये काउंसलिंग प्रक्रिया 1 जून, 2020 से शुरू होगी।
विज्ञापन


परीक्षा प्रारूप 
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे की समय दिया जाएगा। एक पेपर पूर्णांक 200 अंक का होगा। पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) से 50 प्रश्न आएंगे। पेपर बी में सेंट्रल एप्टीट्यूड टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए पार्ट ए कंपसलरी है। पार्ट बी में  स्पेस्फिक प्रश्न चार विषयों कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि में से किसी एक से आएंगे। उम्मीदवार को किसी भी एक विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed