MBBS: विदेश से करनी है सस्ती मेडिकल पढ़ाई? ईरान में एमबीबीएस हो सकता है बेस्ट ऑप्शन
Iran vs India MBBS fees: अगर आप भारत में मेडिकल की महंगी पढ़ाई से परेशान हैं, तो ईरान एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां कम खर्च में एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ इंटरनेशनल डिग्री और करियर के मौके भी मिलते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBBS: ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में बढ़ा तनाव दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया था। जब दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलें छोड़ रहे थे, तब भारत की चिंता और बढ़ गई थी, क्योंकि ईरान में कई भारतीय छात्र MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' नाम से एक खास मिशन शुरू किया।
भारत में हर साल करीब 20 लाख छात्र नीट की परीक्षा देते हैं, लेकिन सरकारी मेडिकल सीटें सिर्फ एक लाख के करीब होती हैं। इतने कम सीटों की वजह से कई छात्रों को भारत में एडमिशन नहीं मिल पाता, इसलिए वे विदेश में MBBS करने का सोचते हैं। ईरान एक ऐसा देश है, जहां कम खर्च में मेडिकल की पढ़ाई की जा सकती है।
कम बजट में MBBS करना है तो क्या ईरान है सही विकल्प?
भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से MBBS करना बेहद महंगा हो सकता है, जहां फीस करीब 55 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जाती है। इसके मुकाबले ईरान में यही कोर्स मात्र 15 से 25 लाख रुपये में पूरा किया जा सकता है। इतना ही नहीं, रहने और खाने का खर्च भी ईरान में काफी कम होता है, जो लगभग 10 से 12 हजार रुपये प्रति माह के बीच होता है।
ईरान के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला नीट स्कोर के आधार पर होता है, लेकिन वहां किसी अलग एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, विदेशी यूनिवर्सिटी से डिग्री मिलने के कारण ग्लोबल एक्सपोजर और करियर के अवसर भी बढ़ते हैं। यही कारण है कि कम बजट में अच्छी क्वालिटी की मेडिकल पढ़ाई चाहने वाले छात्र ईरान जैसे विकल्पों की ओर ध्यान दे रहे हैं।
MBBS के बाद करियर कहां?
भारत में MBBS करने के बाद नौकरी के अवसर काफी सीमित होते हैं, खासकर अगर छात्र किसी प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई करता है। सरकारी अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों में स्थायी नौकरी पाना मुश्किल होता है क्योंकि सीटें कम होती हैं और प्रतियोगिता बहुत ज्यादा होती है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में शुरुआत में सैलरी अपेक्षाकृत कम मिलती है।ईरान से MBBS करने के बाद, छात्रों को इंटरनेशनल एक्सपोजर मिलता है, जो उन्हें गल्फ कंट्रीज (जैसे दुबई, ओमान, कतर), अफ्रीकी देशों और कभी-कभी यूरोप में भी काम करने के मौके देता है। हालांकि, भारत में प्रैक्टिस शुरू करने के लिए FMGE (Foreign Medical Graduate Exam) पास करना जरूरी होता है।
कुल मिलाकर, अगर छात्र का लक्ष्य विदेश में मेडिकल करियर बनाना है, तो ईरान जैसे देशों से MBBS करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर भारत में ही प्रैक्टिस करनी है, तो उन्हें FMGE क्लियर करने की तैयारी साथ-साथ करनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X