फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lok Sabha passes bill to set up Tribhuvan Sahkari University in Gujarat; Read here

Lok Sabha: गुजरात के आणंद में खुलेगा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय; लोकसभा में बिल पास

Wed, 26 Mar 2025 07:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

Lok Sabha: लोकसभा ने बुधवार को गुजरात के आणंद में 'त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय' स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया। विश्वविद्यालय का नाम त्रिभुवनदास किशीभाई पटेल के नाम पर रखा गया है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha passes bill to set up Tribhuvan Sahkari University in Gujarat; Read here
लोकसभा - फोटो : ANI

विस्तार

Lok Sabha: लोकसभा ने बुधवार को सहकारी समितियों के लिए योग्य जनशक्ति तैयार करने के उद्देश्य से गुजरात के आणंद में 'त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय' स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया। 

विज्ञापन

 

त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय क्यों जरूरी है?

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने "त्रिभुवन" सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 पर बहस के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय का नाम त्रिभुवनदास किशीभाई पटेल के नाम पर रखा गया है, जो भारत में सहकारी आंदोलन के अग्रदूतों में से एक थे और अमूल की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने बताया कि अमूल की शुरुआत 1946 में हुई थी, जो आज 60,000 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड बन चुका है। इसी तरह, यह नया विश्वविद्यालय पूरे देश में सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों और बोर्ड सदस्यों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी क्षेत्र में शिक्षा की जरूरत

विधेयक में कहा गया है कि वर्तमान में सहकारी क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण का पर्याप्त ढांचा नहीं है। इसके कारण सहकारी समितियों में योग्य कर्मचारियों की कमी है।

इस समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वविद्यालय की जरूरत है, जहां सहकारी समितियों में प्रबंधन, प्रशासन, तकनीकी और परिचालन से जुड़े पेशेवरों को प्रशिक्षित किया जा सके। इससे सहकारी क्षेत्र को स्थायी, कुशल और गुणवत्तापूर्ण जनशक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

क्या करेगा यह विश्वविद्यालय?

यह विश्वविद्यालय सहकारी समितियों में शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देगा। इसके तहत, प्रबंधकीय, प्रशासनिक, तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए योग्य जनशक्ति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed