फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Live YouTube classes begun in Delhi school know more details

दिल्ली के स्कूलों की नई पहल, शुरू की यूट्यूब पर क्लासेस

Tue, 07 Jul 2020 03:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 07 Jul 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Live YouTube classes begun in Delhi school know more details
यूट्यूब क्लासेस

दिल्ली के स्कूलों ने सोमवार 6 जुलाई, 2020 को यूट्यूब पर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इस योजना के लिए सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनेक प्रतिक्रियाएं प्राप्त की हैं, जिससे वे बहुत खुश हुए। उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को इस दूरस्थ शिक्षण पहल को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए बधाई भी दी है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा 31 जुलाई, 2020 सरकार ने आदेश दिया था कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। शिक्षण जारी रखने के लिए इस पहल की घोषणा 2 जुलाई को की गई थी।

विज्ञापन


सरकार ने यूट्यूब की योजना को लेकर कहा कि केजी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों को उनकी पहली वर्कशीट मिली, जो अब उन्हें हर दिन मिलेगी। इस वर्कशीट में बच्चों के बीच पढ़ने, लिखने आदि को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रम और अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इसी तरह, कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को आज हिंदी, विज्ञान और गणित के लिए वर्कशीट मिली। इसके बाद, उन्हें हर दिन 2-3 वर्कशीट मिलेंगे। ध्यान दें कि पहले दिन लगभग 4.15 लाख छात्रों ने वर्कशीट्स का उपयोग किया और सभी शिक्षकों को कक्षानुसार बनाए गए एक व्हाट्सएप समूह के माध्यम से छात्रों के साथ जोड़ा गया। इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा कि जिनके पास व्हाट्सएप नहीं है, उनकों वर्कशीट के प्रिंटआउट मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed