फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   LinkedIn Report: 7 Out of 10 Employed Indian Women Quit or Consider Quitting Jobs Due to Inflexible Working Environment

LinkedIn Report: 10 में से सात भारतीय महिलाएं छोड़ रहीं नौकरियां, सर्वे में सामने आया यह कारण

Wed, 13 Apr 2022 06:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 06:24 PM IST
सार

LinkedIn Report Indian Women Quitting Jobs : यह दावा सोशल मीडिया के प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन की एक सर्वे रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में  कहा गया है कि इनफ्लेक्सिबल वर्क एनवायरनमेंट होने के कारण 10 में सात भारतीय महिला नौकरियां छोड़ रही हैं। 

विज्ञापन
LinkedIn Report: 7 Out of 10 Employed Indian Women Quit or Consider Quitting Jobs Due to Inflexible Working Environment
Womens Quitting Jobs - फोटो : iStock

विस्तार

देश की प्रत्येक 10 कामकाजी महिलाओं में से सात सिर्फ इसलिए नौकरी छोड़ देती हैं और छोड़ रही हैं क्योंकि उन्हें काम करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी नहीं मिल पा रही है। यह दावा सोशल मीडिया के प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन की एक सर्वे रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में  कहा गया है कि इनफ्लेक्सिबल वर्क एनवायरनमेंट होने के कारण 10 में सात भारतीय महिला नौकरियां छोड़ रही हैं। 

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया के प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन द्वारा 12 अप्रैल, 2022 को कस्टमर रिसर्च रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में भारत में काम पर महिलाओं के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों को उजागर किया गया है। रिपोर्ट में 2,266 प्रतिक्रियाओं के आधार पर किए गए रिसर्च के निष्कर्ष में कहा गया है कि कामकाज में लचीलापन यानी फ्लेक्सिबिलिटी नहीं होने और सपोर्टिंग वर्क एनवायरनमेंट नहीं मिलने के कारण भारतीय महिलाएं करियर से ब्रेक ले रही हैं। क्योंकि, जब उन्होंने फ्लेक्सिबल मोड में काम करना चुना तो उन्हें पक्षपात, वेतन कटौती और नौकरी गंवाना आदि झेलने पड़े।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक्डइन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि 83 फीसदी भारतीय महिलाएं दफ्तर में फ्लेक्सिबल कामकाजी माहौल चाहती हैं। वहीं, करीब 72 फीसदी महिलाएं सिर्फ इसलिए नौकरियों के कई ऑफर ठुकरा देती हैं क्योंकि उन्हें कामकाज का सकारात्मक और फ्लेक्सिबल माहौल नहीं मिल पाता है। रिसर्च रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि कोरोना काल के बाद, लचीले ढंग से काम करना 10 में से आठ कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प बन गया था। 
 

विज्ञापन

सर्वेक्षण में सामने आया कि लगभग 70 फीसदी महिलाओं ने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी है, क्योंकि उन्हें फ्लेक्सिबल मोड में काम करने की छूट नहीं दी गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि देश में कामकाजी महिलाओं को फ्लेक्सिबल तरीके से काम करने के एवज मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी 88% महिलाओं को वेतन में कटौती झेलनी पड़ी, 37 फीसदी महिलाओं की फ्लेक्सिबल मोड में काम करने की रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया गया। इसके अलावा, इनमें से 27 फीसदी महिलाओं को अपने बॉस को फ्लेक्सिबल वर्किंग के लिए मनाने में मुश्किल हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed