गंगटोक: लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एके मिश्रा ने राज्यपाल से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
गंगटोक: लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एके मिश्रा, ऐवीएसएम (रिटायर्ड) रजिस्ट्रार ,एसपीयू ,प्रो. रमेश कुमार रावत एवं उप -निदेशक बीओएसएसई, एसटी भट्टराई ने सिक्किम के राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगटोक: लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एके मिश्रा, ऐवीएसएम (रिटायर्ड) रजिस्ट्रार ,एसपीयू ,प्रो. रमेश कुमार रावत एवं उप -निदेशक बीओएसएसई, एसटी भट्टराई ने सिक्किम के राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एके मिश्रा एवीएसएम (रिटायर्ड) ने राज्यपाल को खादा,बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संस्कारित ,गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करना सभी शिक्षण संस्थानों का दायित्व है। जिससे वे प्रदेश तथा देश के भविष्य का निर्माण तो कर ही सकेंगे , इसके साथ ही समाज में सकारात्मक सहभागिता निभाते हुए अपने अभिभावक का नाम देश दुनिया में रोशन कर सकेंगे।
इसी के साथ राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक और गायत्री मंत्र लिखित थांका भी भेंट किया और इसके उच्चारण का नियमित रूप से पालन करने का आह्वान भी किया। बता दें कि राज्यपाल विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रदेश ,देश ,दुनिया के सभी लोगों को गायत्री मंत्र का प्रतिदिन नियमित रूप से उच्चारण करने की प्रेरणा लम्बे समय से देते आ रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X