LIC ADO Mains Admit Card 2023: एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
LIC ADO Admit Card: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सहायक विकास अधिकारी (ADO) मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विस्तार
LIC ADO Admit Card Out: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सहायक विकास अधिकारी (ADO) मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एलआईसी ने 10 अप्रैल, 2023 को एडीओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों की घोषणा की है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके योग्य उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - licindia.in पर जाएं।
-
फिर "एलआईसी एडीओ भर्ती 2022-23 की मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" का चयन करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X