फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Class 1 admission registration ends today apply online at kvsonlineadmission.kvs.gov.in

KVS Admission 2023: केवीएस पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 17 Apr 2023 12:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

KVS Class 1 Admission 2023-24: केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) की तरफ से केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।

विज्ञापन
KVS Class 1 admission registration ends today apply online at kvsonlineadmission.kvs.gov.in
Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तरफ से सत्र 2023-24 के लिए देश भर के विभिन्न केवीएस स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 अप्रैल 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक माता-पिता और अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर शाम सात बजे तक अपने बच्चे का पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

केवीएस पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2023 को 6 वर्ष होगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट पर उपलब्ध केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश 2023-24 के अनुसार होगा। एकेडमिक वर्ष 2023-24 के लिए पूरे भारत में केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पोर्टल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

KVS Admission 2023: 20 को आएगी पहली सूची

पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार, केवीएस पहली कक्षा के लिए प्रवेश पंजीकरण आज यानी 17 अप्रैल, 2023 को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से अंतरिम चयन के आधार पर पहली प्रतीक्षा सूची 20 अप्रैल, 2023 को जारी होगी और प्रवेश 21 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा। 

 

विज्ञापन

KVS Admission 2023: सीटें खाली रहीं तो दूसरी और तीसरी सूची भी आएगी

अगर केंद्रीय विद्यालयों में सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी सूची 28 अप्रैल, 2023 को और तीसरी सूची 04 मई, 2023 को जारी की जाएगी। कक्षा दो और कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य में प्रवेश के लिए पंजीकरण तीन अप्रैल, 2023 से 12 अप्रैल, 2023 तक किया जाएगा। यह ऑफलाइन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विस्तृत शेड्यूल देखें।

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।

  • अब पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।

  • प्रवेश आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करें।

  • आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed