{"_id":"644167deafcd613419044f46","slug":"kvs-class-1-admission-2023-result-declared-at-kvsangathan-nic-in-steps-here-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KVS Class 1 Admission Result: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिलों के लिए रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KVS Class 1 Admission Result: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिलों के लिए रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Thu, 20 Apr 2023 09:57 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 09:57 PM IST
सार
KVS Class 1 Admission Result: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 20 अप्रैल, 2023 को केवीएस कक्षा एक में दाखिले के लिए प्रवेश परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Class 1 Admission Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 20 अप्रैल, 2023 को केवीएस कक्षा एक में दाखिले के लिए प्रवेश परिणाम घोषित किया है। माता-पिता और अभिभावक जिन्होंने कक्षा एक में प्रवेश के लिए अपने बच्चे को पंजीकृत किया है, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परिणाम की घोषणा की पुष्टि करते हुए केंद्रीय विद्यालय, नोएडा सेक्टर 24 के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों का नाम लॉटरी सिस्टम में चुना गया है, वे 21 अप्रैल, 2023 से प्रवेश ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश - आरटीई के अनुसार, केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणी (I और II) से, उपरोक्त मानदंडों में प्रवेश के बाद आरक्षण कोटा की कमी के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
KVS Class 1 Admission Result 2023 Out: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं --
केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध KVS Class 1 Admission 2023 Result लिंक पर क्लिक करें। -
एक नया पेज खुलेगा जहां माता-पिता या अभिभावकों को राज्य और केंद्रीय विद्यालय के नाम का चयन करना होगा। -
सूची खुल जाएगी जहां उम्मीदवारों का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। -
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X