फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Admission Documents: Are you going to get admission in Kendriya Vidyalaya? See list of necessary documents

KVS Admission Documents: केंद्रीय विद्यालय में करवाने जा रहे दाखिल? यहां देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

Fri, 14 Mar 2025 03:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी अपने बच्चे को केवीएस में दाखिला दिलवाना चाहते हैं, तो आपको जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होना जरूरी है।

विज्ञापन
KVS Admission Documents: Are you going to get admission in Kendriya Vidyalaya? See list of necessary documents
KVS Admission Documents List 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

KVS Admission Documents List 2025: केंद्रीय विद्यालय (KVS) में कक्षा 1 और बालवाटिका (नर्सरी, केजी 1, 2) के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट जारी की है। अगर आप भी अपने बच्चे को केवीएस में दाखिला दिलवाना चाहते हैं, तो आपको जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होना जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको 2025-26 के लिए आवश्यक दस्तावेज और नियमों की पूरी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

KVS Admission Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • आयु / जन्म प्रमाण पत्र: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है, जो किसी मान्यता प्राप्त सरकारी निकाय द्वारा जारी किया गया हो। यह प्रमाण पत्र नगरपालिका, नगर निगम, ग्राम पंचायत, सैन्य अस्पताल या रक्षा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड से प्राप्त किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • कक्षा 2 से 8 तक के लिए: ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) अनिवार्य नहीं है, बशर्ते छात्र की जन्म तिथि सरकारी निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र में दर्ज हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र: एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, और बीपीएलश्रेणियों के लिए संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवश्यक है। अगर बच्चे के पास प्रमाण पत्र नहीं है, तो माता-पिता का प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा, लेकिन दाखिले के तीन महीने के भीतर बच्चे का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
  • CwSN सर्टिफिकेट: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सिविल सर्जन या अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवश्यक है।

अन्य जरूरी दस्तावेज 

  • पिछले 7 वर्षों में हुए ट्रांसफर की जानकारी देने वाला सेवा प्रमाण पत्र (सर्विस सर्टिफिकेट), सत्यापित और साइन किया हुआ।
  • डिफेंस सर्विस से रिटायर्ड के लिए सर्टिफिकेट (यदि आवेदक सेवानिवृत्त वर्दीधारी रक्षा कर्मचारी हैं)।
  • निवास प्रमाण पत्र (रेसिडेंस प्रूफ) जो आवेदक के स्थायी पते को प्रमाणित करता हो। 

KVS Admission Rules: प्रवेश के लिए शर्तें 

  • केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भर देने मात्र से प्रवेश का अधिकार नहीं मिलता है। 
  • अगर आवेदन पत्र अधूरा पाया गया, तो इसे खारिज कर दिया जाएगा। 
  • गलत जानकारी या फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • कक्षा 1 के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा।
  • अगर एक ही स्कूल में एक ही बच्चे के लिए एक से ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं, तो अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।
  • सेवा श्रेणी के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता द्वारा प्रस्तुत सर्टिफिकेट्स का वेरिफिकेशन प्रिंसिपल द्वारा किया जाएगा।
  • अस्थायी रूप से चुने गए छात्रों के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी ताकि उनकी प्रामाणिकता और वैधता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed