फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KSEEB Karnataka SSLC 2021 Result To Be Declared Today

कर्नाटक बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Mon, 09 Aug 2021 11:48 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Aug 2021 11:48 AM IST
सार

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) आज यानी कि सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा।
 

विज्ञापन
KSEEB Karnataka SSLC 2021 Result To Be Declared Today
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) आज यानी कि सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना महामारी के दौरान ही कराया था। बोर्ड द्वारा कई बार दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद आखिर में 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई के बीच 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था। इस साल करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।
विज्ञापन


कर्नाटक एसएसएलसी ऑफलाइन परीक्षा के लिए नामांकित कुल उम्मीदवारों में से कम से कम 99.6 प्रतिशत परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे। यह देखा गया कि पिछले वर्ष की उपस्थिति की तुलना में इस बार प्रति विषय छात्रों की उपस्थिति में सुधार हुआ है, जो गणित के लिए 98.30, विज्ञान के लिए 98.36 और सामाजिक विज्ञान के लिए 98.43 प्रतिशत रही थी। साल 2020 में राज्य में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.80 फीसदी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देख सकेंगे दसवीं कक्षा का परिणाम
-सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed