फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kota: 16-year-old student found hanging from a fan, police suspect suicide; 17th case since January

कोटा: पंखे से लटका मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, पुलिस को आत्महत्या का संदेह; जनवरी से अब तक 17वां मामला

Sat, 21 Dec 2024 09:34 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

Kota Suicide: कोटा में एक 16 वर्षीय छात्र का शव छात्रावास में उसके कमरे के पंखे से लटका मिला है। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। इस वर्ष शहर में आत्महत्या का यह 17वां मामला है।
 

विज्ञापन
Kota: 16-year-old student found hanging from a fan, police suspect suicide; 17th case since January
16 वर्षीय इंजीनियरिंग का छात्र कोटा में अपने कमरे के पंखे स लटका मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kota: आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा बिहार का 16 वर्षीय छात्र शुक्रवार को कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रावास के कमरे में लगे पंखे में आत्महत्या रोकने के लिए एंटी-हैंगिंग डिवाइस भी लगी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला था छात्र

नाबालिग ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी इसके कारण पता नहीं चल पाया है। विज्ञान नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने बताया कि 16 वर्षीय मृतक छात्र बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला था। वह इस साल अप्रैल से कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या का 17वां मामला

जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह 17वां मामला है। 2023 में शहर में कोचिंग के 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed