फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know How important is AI for education making smart classroom for study

AI: पढ़ने-पढ़ाने के तरीके को कैसे बदल रही एआई, जानिए इसके नफा-नुकसान

Sat, 07 Oct 2023 01:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 07 Oct 2023 01:26 PM IST
सार

AI: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जिस तरह से पैस पसार रहा है, उससे कोई भी फील्ड अछूता नहीं रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई के आने से चीजें आसान हो गई हैं। 

विज्ञापन
know How important is AI for education making smart classroom for study
एआई AI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से हर क्षेत्र में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। हम आज बात कर रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में एआई का कितना प्रभाव है। इसके आने से चीजे कितनी आसान हुई हैं या कुछ मुश्किलें भी हैं। आइए जानते हैं ...

विज्ञापन

एआई शिक्षकों के लिए फायदेमंद

एआई के आने से शिक्षक अपने पाठ्यक्रम को आसानी से छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार कर सकते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में उन्हें मदद मिलती है। इससे शिक्षक छात्रों की कमजोरियों को आसानी से ट्रैक कर उसके मुताबिक तैयारी कराते हैं। इसके अलावा छात्रों के पर्सनलाइज पाठ्यक्रम तैयार करते हैं, जिससे छात्र आसानी से सीख और समझ सकें। कई एआई टूल्स ऐसे भी हैं, जो शिक्षकों के प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में भी मदद करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरएक्टिव भाषा सीखने में मददगार

छात्रों को करिअर में आगे बढ़ने की लिए स्किल की बहुत जरूरत होती है। इसमें भाषा का किरदार सबसे अहम होता है। एआई की मदद से छात्र किसी भी भाषा को सीख सकते हैं। इसके लिए कई एआई एप्स मौजूद हैं, जो आपको किसी भी भाषा को इंटरएक्टिव तरीके से सीखाने में मदद करेंगे। ये एप्स यूजर के बोलने की क्षमता का आंकलन करते हैं और उनको तुरंत फीडबैक देते हैं। इससे छात्रों को अपनी स्किल सुधारने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन

वर्चुअल ट्यूटर से मिल रही मदद

एआई चैटबोट और वर्चुअल ट्यूटर आजकल हर समय छात्रों के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। इससे छात्रों को अपने होमवर्क, सवालों के जवाब देने और विभिन्न विषयों को समझने में आसानी हो रही है। इसके अलावा छात्र क्लास के बाहर की चीजें भी सीख और समझ रहे हैं।

सावधानी से करें एआई का उपयोग

एआई जिस तरह से चीजों को आसान बना रही है, लोगों का आकर्षण इसके प्रति होता जा रहा है। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई ने चीजों को आसान कर दिया है, लेकिन बिना सही जानकारी के इसका उपयोग करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। लिहाजा छात्र अगर एआई का उपयोग पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीज के लिए कर रहे हैं तो एक बार अपने शिक्षक से सलाह जरूर ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed