विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 20 मई को हो रही है खत्म, जानें कब आएंगे परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Pt. Ravishankar Shukla University: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) की वार्षिक परीक्षा 20 मई, 2019 को समाप्त हो जाएगी। यह परीक्षा 06 मार्च से आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम भी इसी माह में जारी किए जाएंगे। वहीं कई अफसरों का कहना है कि जो लिखित परीक्षाएं 15 अप्रैल में पहले संपन्न हुई हैं। उन कॉपियों के मूल्यांकन का काम चल रहा है और परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
आपको बता दें कि B.SC होमसाइंस, B.com व अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पहले जारी होंगे। वहीं कई विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और नतीजे घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि मई के आखिरी सप्ताह तक कुछ कक्षाओं के रिजल्ट जारी होंगे। जून माह के पहले और दूसरे सप्ताह में B.com के तीनों कक्षाओं के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के कारण रविवि की वार्षिक परीक्षाएं करीब दस दिनों तक नहीं हुई। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की समय-सारणी में बदलाव करना पड़ा। वार्षिक परीक्षा भी देर से समाप्त हो रही है। पहले 10 मई से पहले परीक्षा खत्म की जाने वाली थी। लेकिन अब यह परीक्षा 20 मई को संपन्न हो रही है। बता दें कि रविवि की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष 1.45 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हैं। वहीं पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब सात हजार परीक्षार्थी ज्यादा उपस्थित हैं।
BBA के आवेदन की प्रक्रिया शुरू, सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी के साथ-
रविवि की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। पिछले दिनों BBA सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। M.A., M.com, M.sc व अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन इसी माह से शुरू होंगे। सेमेस्टर परीक्षाएं जून माह से शुरू होगी।
कमेंट
कमेंट X