फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about miathalisharan gupta life and career

इन 18 प्रश्नोत्तरों के माध्यम से जान लेंगे पूरा जीवन परिचय, मौथिलीशरण गुप्त का ऐसा था साधारण जीवन

Sat, 03 Aug 2019 02:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 03 Aug 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
know about miathalisharan gupta life and career

आज का दिन यानी 3 अगस्त मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिंदी साहित्य में खड़ी बोली की शुरुआत करने वाले कवि मैथिलीशरण गुप्त को महात्मा गांधी ने 'राष्ट्रकवि' की उपमा दी थी। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी जयंती को कवि दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां...

विज्ञापन

- मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब हुआ था?
जन्म 3 अगस्त, 1866 को तीसरी संतान के रूप में उत्तर प्रदेश में झांसी के पास चिरगांव में हुआ था।

- गुप्त की पिता और माता का नाम?
पिता सेठ रामचरण कनकने और माता श्रीमती काशी बाई था। 

- स्कूल में पढ़ाए गए अध्यापकों के नाम?
श्री रामस्वरूप शास्त्री, श्री दुर्गादत्त पंत जैसे बड़े अध्यापकों ने शिक्षित किया।

- हिन्दी, बंगला, संस्कृत साहित्य का अध्यन किसकी देख-रेख में किया?
घर में ही हिन्दी, बंगला, संस्कृत साहित्य का अध्ययन किया

- पढ़ाई अधूरी रहने का कारण?
स्कूल में खेलकूद में ज्यादा समय देने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी।

- साहित्य जगत में किस नाम से संबोधित किया जाता था?
‘दद्दा’ नाम से।

- मैथिलीशरण गुप्त को किसने और क्यों मिली राष्ट्रकवि की जानकारी?
कृति भारत-भारती (1912) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के समय में काफी प्रभावशाली सिद्ध हुई थी और इसी कारण महात्मा गांधी ने उन्हें ‘राष्ट्रकवि’ की पदवी भी दी थी।

- प्रथम काव्यों के नाम क्या हैं?
प्रथम काव्य संग्रह ‘रंग में भंग’ तथा बाद में ‘जयद्रथ वध’ प्रकाशित हुई।

- मैथिली द्वारा किए गए बंगाल के अनुवाद?
बंगाली के काव्य ग्रन्थ ‘मेघनाथ  वध’ ‘ब्रजांगना’ का अनुवाद किया।

- यशोधरा कौन-से सन में लिखी गई?
‘यशोधरा’ सन् 1932 में।

- 3 अगस्त के दिन मैथिलीशरण गुप्त की जयंती को और किस नाम से मनाते हैं?
देश भर में ‘कवि दिवस’ के रूप में मनायी जाती है।

- हिन्दी कविता के इतिहास में गुप्त का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
उन दिनों जभाषा जैसी समृद्ध काव्य-भाषा को ज्यादा महत्व दिया जाता था। पर मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी रचनाओं में खड़ी बोली को माध्यम बनाया साथ ही उन्होंने अपनी कविता के द्वारा खड़ी बोली को एक काव्य-भाषा के रूप में निर्मित करने में अथक प्रयास भी किया।

- 16 अप्रैल 1941 में क्यों किया गया गिरफ्तार?
क्तिगत सत्याग्रह में भाग लेने के कारण उन्हें झांसी के साथ आगरा जेल ले जाया गया।

- गुप्त को डी.लिट. की उपाधि से कब सम्मानित किया गया?
सन् 1948 में आगरा विश्वविद्यालय से, इसके अलावा, राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने सन् 1962 में अभिनन्दन ग्रन्थ भेंट किया तथा हिन्दू विश्वविद्यालय के द्वारा डी.लिट. से सम्मानित किया।

- किस क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित किया?
साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में

- पद्मविभूषण से कब सम्मानित किया गया?
सन् 1953 में भारत सरकार द्वारा

- जानें कब और कैसे हुआ निधन?
12 दिसंबर 1964 को दिल का दौरा प़ने से हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed