फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about CTET EXAM 2020 Important Dates, Application, Eligibility, Pattern

CTET Exam 2020: महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी योग्यता, पैटर्न आदि से संबंधित हर जानकारी है यहां

Tue, 04 Aug 2020 04:34 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 04 Aug 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
know about CTET EXAM 2020 Important Dates, Application, Eligibility, Pattern
ctet - फोटो : file photo

सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (सीटेट) साल में दो बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाती है। यह एक रास्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे पास करने के बाद अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विद्यालयों में पढ़ाने के योग्य हो जाते हैं। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों की प्राइमरी(पहली कक्षा से पांचवी कक्षा) व सेकेंडरी(छठवीं कक्षा से आठवीं कक्षा) कक्षाओं में पढ़ाने के लिए नियुक्ति होती है। यह परीक्षा ऑफलाइन होती है और दोनों पेपर के लिए समय सीमा 150 मिनट का होता है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है।  

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां 

  • इस परीक्षा के लिए 23 जरवरी 2020 को अधिसूचना जारी की गई थी।
  • 24 जनवरी को फॉर्म भरने प्रारम्भ किए गए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च थी। 
  • यह परीक्षा 5 जुलाई 2020 को होनी थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है।  

आवश्यक योग्यता 

  • अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो। 
  • अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 17 वर्ष हो। 
  • अभ्यर्थी नें 12वीं की परीक्षा कम से कम 45% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। 
  • अभ्यर्थी ने टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम/कोर्स किया हो। 

पेपर पैटर्न- 
परीक्षा में दो पेपर आते हैं। पेपर 1 प्राइमरी कक्षा में पढ़ाने वाले अभ्यर्थियों के लिए है तो वहीं पेपर 2 सेकेंडरी कक्षाओं में पढ़ाने वाले अभ्यर्थियों के लिए। आप चाहें तो दोनों पेपर में हिस्सा ले सकते हैं।  

विज्ञापन

पेपर 1-

  • यह बहुविकल्पीय पेपर है। इसकी तय समय सीमा 150 मिनट है।
  • इस पेपर में एक अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सीटेट की परीक्षा में कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं होती है।
  • यह पेपर पांच भागों में बंटा होता है।
  • बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित व पर्यावरण शिक्षा। 

पेपर 2- 

  • यह पेपर भी बहुविकल्पीय है। इसमें भी पेपर 1 की तरह 150 प्रश्न पूछे जाते हैं जिन्हें हल करने के लिए 150 मिनट मिलते हैं।
  • इस पेपर में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित, व सामाजित अध्य्यन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।  
CTET स्कोर बूस्टर कोर्स
प्रैक्टिस की कमी से टूट सकता है आपका सरकारी टीचर बनने का सपना | CTET में पिछले कुछ सालों में क्वालीफाइंग कटऑफ बढ़ती रही है।  पहली कोशिश में CTET निकालने के लिए आज ही जुड़ें safalta.com के CTET स्कोर बूस्टर कोर्स से | विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 700 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए  CTET700 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद शिक्षक बेहतर सैलरी निजी और सरकारी स्कूलों में प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3g1n8tR
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed