फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KMAT kerala session 1 final result out know how to download online at cee.kerala.gov.in

KMAT 2023 Result Out: केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 13 Mar 2023 04:15 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 04:15 PM IST
सार

KMAT 2023 : केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) ने केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT) 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
KMAT kerala session 1 final result out know how to download online at cee.kerala.gov.in
kmat result - फोटो : amar ujala

विस्तार

KMAT 2023 Result Out:  केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) ने केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT) का पाइनल परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उममीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in के माध्यम से चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम KMAT 2023 के पहले सत्र की परीक्षा के लिए है। 

विज्ञापन

KMAT परिणाम पीडीएफ में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के आवेदन संख्या, रोल नंबर, नाम और अनुभाग-वार स्कोर शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 720 अंकों में से 10 प्रतिशत या 72 अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास माना जाएगा।  अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के लिए, क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क 720 अंकों का 7.5 प्रतिशत या 54 अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

KMAT 2023 परीक्षा 19 फरवरी को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) ऑनलाइन मोड में दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। KMAT का आयोजन पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम (MBA) में प्रवेश और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। KMAT परीक्षा प्रश्न-पत्र में 720 अंकों के 180 प्रश्न शामिल थे। KMAT 2023 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले सीईई की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर लॉग इन करें।
  • होमपेज पर "केएमएटी 2023 रिजल्ट" पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  • आपका KMAT 2023 अंतिम परिणाम अब प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सेव कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed