फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala TET Admit Card 2022 Released ktet.kerala.gov.in know how to download 

Kerala TET Admit Card: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 25 Apr 2022 09:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

Kerala TET Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपना प्रवेश पत्र ktet.kerala.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kerala TET Admit Card 2022 Released ktet.kerala.gov.in know how to download 
Kerala TET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kerala TET Admit Card: केरल परीक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET), 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने केटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

Kerala TET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 का आयोजन कैटेगरी- 1,2,3 और 4 के लिए 4 और 5 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। कैटेगरी-1 लोअर प्राइमरी, कैटेगरी-2 अपर प्राइमरी, कैटेगरी-3 हाईस्कूल टीचर और कैटेगरी-4 अरबी, उर्दू, संस्कृत, हिंदी भाषा स्पेशिलिस्ट टीचर और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए है। 

  • कैटेगरी -1 की परीक्षा- 4 मई, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक।
  • कैटेगरी-2 की परीक्षा- 4 मई, 2022 को दोपहर 2 से 4.30 तक। 
  • कैटेगरी-3 की परीक्षा- 5 मई, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक।
  • कैटेगरी-4 की परीक्षा- 5 मई, 2022 को दोपहर 2 से 4.30 तक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kerala TET Admit Card: परीक्षा पैटर्न
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 में सभी कैटेगरी में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें। 

विज्ञापन

Kerala TET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपना प्रवेश पत्र ktet.kerala.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed