Kerala TET Admit Card: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Kerala TET Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपना प्रवेश पत्र ktet.kerala.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala TET Admit Card: केरल परीक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET), 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने केटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
Kerala TET Admit Card: कब होगी परीक्षा?
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 का आयोजन कैटेगरी- 1,2,3 और 4 के लिए 4 और 5 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। कैटेगरी-1 लोअर प्राइमरी, कैटेगरी-2 अपर प्राइमरी, कैटेगरी-3 हाईस्कूल टीचर और कैटेगरी-4 अरबी, उर्दू, संस्कृत, हिंदी भाषा स्पेशिलिस्ट टीचर और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए है।
- कैटेगरी -1 की परीक्षा- 4 मई, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक।
- कैटेगरी-2 की परीक्षा- 4 मई, 2022 को दोपहर 2 से 4.30 तक।
- कैटेगरी-3 की परीक्षा- 5 मई, 2022 को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक।
- कैटेगरी-4 की परीक्षा- 5 मई, 2022 को दोपहर 2 से 4.30 तक।
Kerala TET Admit Card: परीक्षा पैटर्न
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 में सभी कैटेगरी में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें।
Kerala TET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपना प्रवेश पत्र ktet.kerala.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X