{"_id":"5ec24ec795ffec383059e0aa","slug":"kerala-sslc-plus-two-exams-deferred-again-to-be-held-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में फिर स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, जानिए अब कब होंगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल में फिर स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, जानिए अब कब होंगी
Mon, 18 May 2020 02:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 18 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सरकार ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को फिर से स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने की वजह से स्थगित किया गया है। सूबे में अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं जून महीने में आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से केरल सरकार ने एक बार फिर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को अगले महीने आयोजित कराया जाएगा। अभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सरकार ने इस वजह से बालवाड़ी स्कूलों को दी चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
इससे पहले केरल शिक्षा विभाग ने सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को 26 मई से शुरू कराने की घोषणा की थी। इन परीक्षाओं की तारीख को लेकर शिक्षा विभाग इसी हफ्ते घोषणा कर सकता है। फिलहाल, परीक्षओं की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचावा के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। वहीं, सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो चुकी है। सीबीएसई बोर्ड की बची हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी।
कमेंट
कमेंट X