फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala govt serves show-cause notice to school teacher for 'punishing' students; Check here

Kerala: छात्राओं को दंड देने के आरोप में शिक्षिका को नोटिस, केरल के शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

Sun, 15 Jun 2025 02:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 02:55 PM IST
सार

Kerala: केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को कथित तौर पर छात्राओं को अनुशासनात्मक सजा देने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्री शिवनकुट्टी के निर्देश पर इस मामले की जांच भी की गई है।
 

विज्ञापन
Kerala govt serves show-cause notice to school teacher for 'punishing' students; Check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Kerala: केरल सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को कथित तौर पर छात्राओं को अनुशासनात्मक सजा देने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि शिक्षिका ने छात्राओं को कक्षा के अंदर बंद कर दिया और उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना कॉटनहिल स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्राओं को पिछले हफ्ते राष्ट्रगान के समय कक्षा से बाहर जाने पर सजा दी गई थी।

विज्ञापन

सजा के कारण छात्राएं नहीं पकड़ सकीं अपनी स्कूल बस

बताया गया है कि सजा के कारण कई छात्राएं अपनी स्कूल बसें भी नहीं पकड़ सकीं, जिससे वे देर से घर पहुंचीं। जब छात्राएं देर से घर पहुंचीं तो उनके माता-पिता को इस घटना की जानकारी हुई।

हालांकि, सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के कार्यालय ने इस मामले पर एक बयान जारी किया है लेकिन उसमें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री शिवनकुट्टी के निर्देश पर इस मामले की जांच भी की गई है। फिलहाल, स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed