Kerala VC Controversy: राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मांगा इस्तीफा, दिया यह अल्टीमेटम
Kerala Governor seeks resignation of VCs of 9 universities in state by Monday morning: केरल के राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का इस्तीफा मांगा है। राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे देने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala VC Controversy: यूजीसी के नियमों के विपरीत एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के साथ, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को राज्य में नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफे की मांग की है।
राज्यपाल की ओर से केरल राजभवन द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार, नौ कुलपतियों में एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि शीर्ष अदालत ने एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजश्री एमएस की नियुक्ति को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार, राज्य द्वारा गठित कुलपति सर्च कमेटी को चांसलर को इंजीनियरिंग विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बीच में कम से कम तीन उपयुक्त व्यक्तियों के एक पैनल की सिफारिश करनी चाहिए थी। लेकिन इसके बजाय उसने केवल एक ही नाम भेजा। इसलिए उनकी नियुक्ति रद्द की गई है। इस आधार पर राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे देने को कहा गया है।
Upholding the verdict of Hon'ble SupremeCourt dt 21.10.22 in Civil Appeal Nos.7634-7635 of 2022(@ SLP(c)Nos.21108-21109 of 2021) Hon'ble Governor Shri Arif Mohammed Khan has directed Vice Chancellors of 9 varsities in Kerala(see image) to tender resignation: PRO,KeralaRajBhavan pic.twitter.com/tsT5tQ9NJr
विज्ञापन विज्ञापन— Kerala Governor (@KeralaGovernor) October 23, 2022
इसके साथ ही राज्यपाल की ओर से राजभवन ने एक अन्य ट्वीट में कुलपतियों को सोमवार, 24 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे तक इस्तीफा भेजने को निर्देशित किया है। राजभवन के पीआरओ ने बताया कि कुलपतियों के साथ-साथ कुलसचिवों यानी रजिस्ट्रार को भी नोटिस ई-मेल किए गए हैं।
Letters directing Vice Chancellors of nine Universities of Kerala to tender their resignation by 1130 a.m on 24 October 2022, have been issued. Letter also emailed to VCs and Registrars of varsities concerned :PRO, KeralaRajBhavan
— Kerala Governor (@KeralaGovernor) October 23, 2022
कमेंट
कमेंट X