फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala Governor Highlights Sree Narayana Guru Message of Cultural Unity at Sivagiri Mutt

Kerala: 'विदेश में भी हैं गुरु के अनुयायी', 171वें श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में बोले केरल के राज्यपाल

Sun, 07 Sep 2025 07:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 07:43 PM IST
सार

Kerala: केरल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को कहा कि समाज सुधारक संत श्री नारायण गुरु ने हमेशा विभिन्न संस्कृतियों के बीच सह-अस्तित्व और सामंजस्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ने हमें सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया है।
 

विज्ञापन
Kerala Governor Highlights Sree Narayana Guru Message of Cultural Unity at Sivagiri Mutt
आरवी अर्लेकर, राज्यपाल, केरल - फोटो : ANI

विस्तार

Kerala: केरल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को कहा कि समाज सुधारक संत श्री नारायण गुरु ने हमेशा विभिन्न संस्कृतियों के बीच सह-अस्तित्व और सामंजस्य का संदेश दिया। वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित 171वें श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


राज्यपाल अर्लेकर ने कहा कि गुरु ने समाज को मिल-जुलकर रहने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, “समाज में अलग-अलग संस्कृतियां और परंपराएं हैं। गुरु ने हमें सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया है। यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जब हम इसे अपनाएंगे तभी प्रगति कर पाएंगे।”

विज्ञापन

राज्यपाल ने महाभारत से दिया उदाहरण 

उन्होंने महाभारत का एक प्रसंग भी सुनाया, जब अर्जुन अपने ही परिजनों से युद्ध करने को लेकर दुविधा में थे और श्रीकृष्ण ने उन्हें धर्म का पालन करने की सीख दी थी। अर्लेकर ने कहा कि जब संस्कृति पर आघात होता है, तब सही रास्ता चुनना कठिन हो जाता है, ऐसे समय में गुरु की सीख ही मार्गदर्शन करती हैं।

सीमाओं से परे गुरु की शिक्षाएं: राज्यपाल 

राज्यपाल ने यह भी कहा कि श्री नारायण गुरु की शिक्षाएं किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके अनुयायी हैं क्योंकि गुरु के सिद्धांत सीमाओं में बंधे नहीं हैं, वे पूरी मानवता के लिए हैं। उनकी सीख मानव समाज की धरोहर हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि ऐसे महान संत हमारे बीच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed