{"_id":"687b6a421ee3a2e8d70548e4","slug":"kerala-government-ready-to-compromise-with-governor-for-students-welfare-says-education-minister-sivankutty-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'छात्रों की भलाई के लिए राज्यपाल से समझौते को तैयार सरकार'; केरल के शिक्षा मंत्री सिवनकुट्टी का बयान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala: 'छात्रों की भलाई के लिए राज्यपाल से समझौते को तैयार सरकार'; केरल के शिक्षा मंत्री सिवनकुट्टी का बयान
Sat, 19 Jul 2025 03:21 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:21 PM IST
सार
Kerala Universities Controversy: केरल के शिक्षा मंत्री वी. सिवनकुट्टी ने कहा कि छात्रों की भलाई के लिए राज्य सरकार राज्यपाल से समझौते के लिए तैयार है। यूनिवर्सिटीज में गतिरोध को खत्म करने के लिए यह जरूरी कदम बताया।
विज्ञापन
वी. शिवनकुट्टी
- फोटो : Facebook
विस्तार
Kerala Universities Controversy: केरल के जनरल एजुकेशन मंत्री वी. सिवनकुट्टी ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने से बचती है, तो राज्य सरकार को राज्यपाल से समझौता करने में कोई आपत्ति नहीं है। यह बयान उन सवालों के जवाब में आया जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य सरकार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बीच विश्वविद्यालयों के संचालन को लेकर विवाद खत्म हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंत्री सिवनकुट्टी ने कहा, “हम चाहते हैं कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटीज सुचारु रूप से चलें। लेकिन राज्यपाल या कुछ कुलपतियों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। उनका इरादा उच्च शिक्षा प्रणाली को बाधित करने का है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली देश की सर्वश्रेष्ठ अकादमिक व्यवस्थाओं में से एक है और यहां विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। इसलिए शिक्षा व्यवस्था में कोई अवरोध न आए, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली देश की सर्वश्रेष्ठ अकादमिक व्यवस्थाओं में से एक है और यहां विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। इसलिए शिक्षा व्यवस्था में कोई अवरोध न आए, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
कमेंट
कमेंट X