डब्ल्यूटीओ इंटर्नशिप: उम्मीदवारों को मिलेगा कई कार्यों को करीब से समझने का अनुभव, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
डब्ल्यूटीओ इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अर्थशास्त्र, कानून और नीति में रुचि रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप छह महीने तक होगी और प्रतिदिन 60 स्विस फ्रैंक भत्ता मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) की ओर से इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अर्थशास्त्र, कानून, नीति और वैश्विक व्यापार व्यवस्था के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के जरिये डब्ल्यूटीओ अपने सदस्य देशों के योग्य उम्मीदवारों को संगठन के साथ काम करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करता है।
इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को डब्ल्यूटीओ के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों को करीब से समझने के साथ-साथ विशेषज्ञों एवं अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ काम करने का अनुभव मिलता है।
क्यों है यह अवसर खास
डब्ल्यूटीओ जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था में इंटर्नशिप छात्रों और युवा ग्रेजुएट्स के लिए कॅरिअर को नई दिशा देने वाला शानदार अनुभव हो सकती है। इस दौरान उम्मीदवारों को वैश्विक व्यापार नीतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को समझने के साथ-साथ रिसर्च, विश्लेषण और समस्या-समाधान जैसे जरूरी कौशल विकसित करने का मौका मिलता है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कार्य वातावरण में काम करने का अनुभव उनके पेशेवर कौशल को मजबूत करता है और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॅरिअर बनाने के लिए बेहतर आधार तैयार करता है।
जरूरी योग्यताएं
उम्मीदवार ने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन पूरा किया हो और वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा हो, जिसमें कम से कम एक साल पूरा हो चुका हो, या मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद किसी उच्च स्तर के पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया हो। इसके अलावा, पिछले दो वर्षों में मास्टर डिग्री या पीएचडी पूरी करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के समय उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
अवधि व दैनिक भत्ता
डब्ल्यूटीओ इंटर्नशिप की अवधि अधिकतम छह महीने तक होती है। इंटर्न को प्रतिदिन 60 स्विस फ्रैंक का भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, जिनेवा आने-जाने का यात्रा खर्च डब्ल्यूटीओ द्वारा नहीं दिया जाता और यह यात्रा संगठन के बीमा के अंतर्गत भी नहीं आती। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड में मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य है, इसलिए इंटर्नशिप शुरू होने से पहले अपना स्वास्थ्य बीमा करवाना उम्मीदवार की जिम्मेदारी होगी।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.wto.org/ पर ऑनलाइन जॉब्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और केवल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से ही संपर्क किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X