{"_id":"68f3a7142aa9b7ccc305a5ee","slug":"kerala-5-year-old-allegedly-denied-school-bus-ride-over-fee-issue-both-sides-to-meet-police-on-monday-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: फीस न देने पर पांच वर्षीय बच्चे को बस में नहीं बैठाया, सोमवार को होगी दोनों पक्षों की सुनवाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala: फीस न देने पर पांच वर्षीय बच्चे को बस में नहीं बैठाया, सोमवार को होगी दोनों पक्षों की सुनवाई
Sat, 18 Oct 2025 08:11 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:11 PM IST
सार
Kerala: केरल के मलप्पुरम जिले में 5 वर्षीय बच्चे को बस फीस न देने पर स्कूल बस में चढ़ने से रोके जाने का मामला सामने आया है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि स्कूल ने आरोपों को खारिज किया है। अब दोनों पक्षों को सोमवार को पुलिस के समक्ष पेश होना है।
विज्ञापन
School Bus
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala: केरल के मलप्पुरम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 5 वर्षीय बच्चे को कथित रूप से बस फीस न देने पर स्कूल बस में चढ़ने नहीं दिया गया। यह घटना गुरुवार को हुई थी और उसी दिन बच्चे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बच्चे के परिजन और स्कूल प्रशासन दोनों को थेंजीपालम पुलिस स्टेशन बुलाया गया था ताकि इस मामले पर बातचीत की जा सके। हालांकि, बच्चे का परिवार किसी अन्य जगह होने के कारण उस दिन उपस्थित नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिवार ने शनिवार को आने की बात कही थी, लेकिन सप्ताहांत होने की वजह से स्कूल बंद था और उसके अधिकारी उपलब्ध नहीं थे। इसलिए अब दोनों पक्षों को सोमवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। अब सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में इस विवाद पर चर्चा की जाएगी और तभी आगे की कार्रवाई तय होगी।
कमेंट
कमेंट X