गजब: 45 वर्ष की आयु में कर रही हैं अपनी पढ़ाई पूरी, शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची गिजी
नौकरी पाने को इच्छा ने 45 वर्ष की आयु में पढ़ाई के लिए मजबूर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल की 45 वर्षीय विकलांग महिला, अपनी शादी के तुरंत बाद कक्षा 10वीं की समकक्ष परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंच गईं। यह कहानी अलाप्पुझा के गिजी की है। दरअसल बुधवार को सुबह मुहम्मा पंचायत के सुनील कुमार से शादी करने के तुरंत बाद गीजी मोल अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए दसवीं की परीक्षा देने चली गई।
Kerala | Giji Mol, a 45-year-old specially-abled woman, appeared for her Class 10 equivalency exam in Alappuzha y'day after her wedding.
विज्ञापन
"My wedding was today. I wanted to work but since I didn't complete Class 10, it always came as a hindrance to find a job," she said (25.08) pic.twitter.com/oTAYmRDjGzविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 26, 2021
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान गिजी बताती हैं कि किसी कारणवश छोटी उम्र में ही मैंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन नौकरी कर खुद के पैरों पर खड़े होनी की इच्छा हमेशा दिल में थी। लेकिन 10वीं पास न करने की वजह से यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए मैंने तय किया कि मैं दसवीं की समकक्ष परीक्षा दूंगी। मैंने आवेदन किया लेकिन इत्तेफाकन मेरी शादी की तारीख और परीक्षा की तिथि एक ही थी। मैंने किसी भी वजह से परीक्षा छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने का फैसला किया।
सबको अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए, यह महत्वपूर्ण है - गिजी
गीजी ने बताया कि दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीद है कि मुझे कोई अच्छी नौकरी मिल जाएगी। मैं यह कहना चाहूंगी कि हर किसी को अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है, मुझे अब पढ़ाई का महत्व समझ आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष केजी राजेश्वरी व उपाध्यक्ष एड. बिपिन सी बाबू उन अन्य लोगों में शामिल थे जो गीजी की परीक्षा में पूरी सफलता की कामना करने आए थे। गीजी बुधवार को भौतिकी की परीक्षा में शामिल हुई। अभी गिजी की चार और परीक्षाएं होनी बाकी हैं।
कमेंट
कमेंट X