फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEAM Admit Card 2021 Released, Kerala Engineering Architecture Medical Entrance Exam To Be Held on 5th August

KEAM 2021: केरल के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Sun, 18 Jul 2021 09:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 18 Jul 2021 09:13 PM IST
सार

KEAM Admit Card 2021 Released: जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
KEAM Admit Card 2021 Released, Kerala Engineering Architecture Medical Entrance Exam To Be Held on 5th August
प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केरल के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होमियो, सिद्ध, यूनानी, कृषि, वानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और फार्मेसी आदि श्रेणियों के शिक्षा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षा केईएएम (KEAM) के प्रवेश पत्र जारी हाे गए हैं। केरल सरकार के प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय ने ये प्रवेश पत्र जारी किए हैं। 

विज्ञापन


जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक और विस्तृत जानकारी दी गई है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि केईएएम 2021 परीक्षा सुबह और दोपहर की दो पारियों में आयोजित होने वाली है। पेपर-1 (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के लिए पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। दूसरी पारी पेपर-2 (जीव विज्ञान) के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। कोरोना महामारी के कारण सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी कार्ड साथ ले जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के सरकारी और निजी कॉलेजों में प्राेफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य आवेदकों के चयन के लिए हर साल राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा केईएएम आयोजित की जाती है। केईएएम 2021 के माध्यम से उपलब्ध सीटों का हिस्सा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।  

केईएएम 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

पहले परीक्षा 24 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली थी। इसे जेईई परीक्षा के साथ टकराव होने के कारण टाल दिया गया था। अब प्रवेश परीक्षा 05 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली है। 

केईएएम एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाना चाहिए
  • होमपेज पर KEAM 2021 - कैंडिडेट पोर्टल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर खुलने वाले नए पेज पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और एक्सेस कोड भरें। 
  • 'लॉगिन' पर क्लिक करें और KEAM एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • विवरण को क्रॉस-चेक करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।


या फिर यहां दिए गए सीधे लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के पीछे दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed