फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEAM 2021 Postponed Due To Clash With JEE Main New Date Later

केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?

Fri, 09 Jul 2021 09:58 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Jul 2021 09:58 AM IST
सार

  • प्रवेश परीक्षा आयुक्त केरल ने केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केईएएम परीक्षा को जेईई मेन की परीक्षा तिथि के साथ टकराव के कारण स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
KEAM 2021 Postponed Due To Clash With JEE Main New Date Later
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) केरल ने केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केईएएम 2021 परीक्षा को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन की परीक्षा तिथि के साथ टकराव के कारण स्थगित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है, वे सीईई की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in के जरिए परीक्षा स्थगित होने की अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने कहा : सही है मूल्यांकन नीति, नहीं होगा किसी के साथ अन्याय
विज्ञापन


24 जुलाई को होने वाली थी परीक्षा
केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को होना था। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। आपको बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 6 जुलाई को जेईई मेन 2021 की लंबित परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की थी। जेईई मेन का तीसरा सत्र पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए 20 से 25 जुलाई तक और चौथा सत्र 27 जुलाई से 2 अगस्त  तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

केईएएम परीक्षा का आयोजन राज्य के संस्थानों में बीटेक, बीआर्क, फार्मेसी और मेडिकल से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उम्मीदवारों के रैंक के आधार पर संबंधित इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षा है। इसका आयोजन केरल, दिल्ली, मुंबई और दुबई में कई केईएएम परीक्षा केंद्रों पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed