KEAM 2020: परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय यानि सीईई (CEE- Commissioner of Entrance Exams), केरल ने केईएएम (KEAM - Kerala Engineering Architecture Medical) प्रवेश परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी जारी की हैं। KEAM की उत्तर कुंजी CEE की आधिकारिक वेबसाइट में प्रकाशित की गई है। सीईई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cee.kerala.gov.in है। जिन छात्रों ने KEAM की परीक्षा ली है, वे KEAM उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल, KEAM परीक्षा राज्य के संस्थानों में विभिन्न व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। बता दें कि KEAM एक पेन-पेपर आधारित परीक्षा है और इस परीक्षा के लिए दो घंटे और तीस मिनट की अवधि तय की गई है। KEAM 2020 का आयोजन 16 जुलाई को केरल, मुंबई, दिल्ली और दुबई स्थित 342 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस वर्ष KEAM 2020 के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब लाखों उम्मीदवारों को परिणामों का इंतजार है। KEAM 2020 की उत्तर कुंजी पेपर 1 यानि भौतिकी और रसायन विज्ञान और पेपर 2 - गणित विषय के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। KEAM की उत्तर कुंजी करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
ऐसे करें अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड-
चरण - 1 सबसे पहले सीईई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 KEAM उत्तर कुंजी पेपर 1 - पेपर 2 के लिए दो लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 4 क्लिक करते ही आपके सामने KEAM की उत्तर कुंजी खुल जाएगी डाउनलोड करें और जांच करें।
मुख्य जानकारी-
उम्मीदवार 25 जुलाई (शाम 5 बजे) तक KEAM 2020 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियों के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि आपत्ति सही पाई गई तो सीईई उस प्रश्न के लिए छात्रों को राशि वापस कर देगा।
कमेंट
कमेंट X