Karnataka PGCET: कर्नाटक पीजीसीईटी फॉर्म संशोधित की प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के पास दो दिन का मौका
Karnataka PGCET: कर्नाटक पीजीसीईटी फॉर्म संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास दो दिन का मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka PGCET 2022 form correction: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (Karnataka Examinations Authority) ने पीजीसीईटी 2022 आवेदन पत्रों के सुधार की प्रकिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा (Karnataka PGCET exam) के लिए पंजीकरण किया है और पंजीकरण फॉर्म में दर्ज विवरण को संशोधित करना चाहते हैं, वे सुधार विंडो का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं। कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन पत्र 2022 (Karnataka PGCET application) 2 नवंबर तक एडिट किया जा सकता है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के अनुरोध के कारण कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 आवेदन पत्र को एडिट करने का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है। कर्नाटक पीजीसीईटी फॉर्म सुधार सुविधा की मदद से उम्मीदवार आवेदन भरते समय उनके द्वारा भरे गए विवरण को दोबारा से एडिट कर सकते हैं। हालाँकि, परीक्षा स्थान, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि जैसे विवरण एडिट नहीं किए जा सकते हैं।
ऐसे करें कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन पत्र संशोधित
- सबसे पहले केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- आवेदन पत्र एडिट करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग इन करें।
- अब भरा हुआ फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें आवश्यक जानकारी एडिट करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 2022 19 नवंबर और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार एमई/एमटेक/एमआर्च /एमबीए की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और एमसीए के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कुल 100 अंकों के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रश्नों का पैटर्न और अंकों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और उनके द्वारा चुने गए क्षेत्रों के आधार पर भिन्न होता है। गलत उत्तरों के लिए माइनस मार्किंग अंक नहीं काटे जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X