फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEA extended PGCET 2022 registration deadline till October 29

Karnataka PGCET 2022 Registration: कर्नाटक पीजीसीईटी पंजीकरण की बढ़ाई गई समय-सीमा, 29 अक्तूबर तक आवेदन

Fri, 28 Oct 2022 02:25 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Fri, 28 Oct 2022 02:25 PM IST
सार

कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क का भुगतान- cetonline.karnataka.gov.in/kea के माध्यम से कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
KEA extended PGCET 2022 registration deadline till October 29
Karnataka PGCET 2022 registration - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीजीसीईटी) 2022 पंजीकरण की समय सीमा 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। कर्नाटक के उम्मीदवारों को राज्य में  कल शाम 4 बजे से पहले एमबीए, एमसीए, एमई और एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान करना होगा।  उम्मीदवार कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- cetonline.karnataka.gov.in/kea के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार 29 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक आवेदन विवरण जमा और दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


नवंबर में होगी परीक्षा

पीजीसीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हुई थी। पीजीसीईटी 2022 परीक्षा 19 नवंबर और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार 7 नवंबर से प्रवेश टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक पीजीसीईटी के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं।
  • पीजीसीईटी 2022 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • यूजर आईडी और एप्लीकेशन नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • यूजर आईडी और आवेदन संख्या के साथ लॉग-इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
कर्नाटक पीजीसीईटी सौ अंकों की होगी

कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 2022 19 नवंबर और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार एमई/एमटेक/एमआर्च /एमबीए की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और एमसीए के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कुल 100 अंकों के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रश्नों का पैटर्न और अंकों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और उनके द्वारा चुने गए क्षेत्रों के आधार पर भिन्न होता है। गलत उत्तरों के लिए  माइनस मार्किंग अंक नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed