KCET 2022: केसीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई तक बढ़ी, यहां देखें सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
KCET 2022 Last Date, Syllabus and Exam Pattern : कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने केसीईटी 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अवधि आगे बढ़ा दी है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की घोषणा की है। प्राधिकरण ने कहा है कि आवेदन 12 मई, 2022 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार, जो अभी तक खुद का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अब केसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर लॉग इन करें और परीक्षा के लिए खुद को 12 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
केसीईटी 2022 अधूरे विवरण पूरे करने का भी मौका
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में आगे कहा गया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार विंडो की तारीखों को भी संशोधित किया जाएगा और जल्द ही केईए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। इस बीच, वे आवेदक जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है और केसीईटी 2022 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी किया है, लेकिन आवेदन विवरण दर्ज नहीं किया है, वे भी उक्त तिथि 12 मई तक अपने अधूरे विवरण पूरे कर सकते हैं।
केसीईटी 2022 का परीक्षा पैटर्न
पेपर में तीन खंड - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित / जीव विज्ञान शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर के लिए 240 मिनट का समय आवंटित किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक दिए जाएगे। हालांकि, गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं किया जाएगा।
केसीईटी 2022 का सिलेबस
केसीईटी 2022 अधिसूचना में उल्लेखित प्रत्येक विषय, यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित / जीव विज्ञान परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का विवरण जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए यहां KCET 2022 Check Syllabus and Exam Pattern पर क्लिक कर विस्तृत सिलेबस देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X